महिलाओं की सुरक्षा विजय सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता,शपथ लेते ही बोले तमिलनाडु के सीएम

0
tamilnadu cm vijay

चेन्नई: थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली.विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन से विजय ने बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया है.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी. जोसेफ विजय को बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर राज्य के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने आज नेहरू स्टेडियम में में शपथ के बाद कहा, “मुझे नहीं पता कि इस इमोशनल पल में कैसे शुरू करूं या क्या कहूं। मैं किसी राजकुमार के परिवार से नहीं आया हूं। मैं आपके बीच से आपके परिवार के सदस्य की तरह, आपके भाई की तरह आया हूं। आपने मुझे प्यार से अपनाया और सिनेमा में एक बड़ी जगह दी…”

मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा, “तमिलनाडु पर करीब 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। एडमिनिस्ट्रेशन में आने के बाद ही कोई सही मायने में हालात और हमारे सामने आने वाली चुनौतियों को समझ सकता है। लेकिन मैं ईमानदारी और पक्के इरादे के साथ तमिलनाडु को आगे ले जाना चाहता हूं। मैं इस राज्य की हर महिला को भरोसा दिलाता हूं कि उनकी सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी और महिलाओं को टारगेट करने वाले क्राइम के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। ड्रग्स से परेशान लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। हम उन्हें बचाने और उनके रिहैबिलिटेशन के लिए काम करेंगे और एक हेल्दी समाज बनाएंगे…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here