PM मोदी: कांग्रेस ‘परजीवी पार्टी’ बन गई है,DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया

0
pm modi and vijay

बेंगलुरु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस की पहचान आज एक परजीवी पार्टी की बन गई है।और इसलिए वो पहला मौका मिलते ही अपने साथियों के साथ भी विश्वासघात करती है।इसलिए ही कहते हैं…ऐसा कोई सगा नहीं जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं।अभी तमिलनाडु में ही देखिए कांग्रेस का 25-30 साल से DMK के साथ घनिष्ठ संबंध था।DMK के साथ गठबंधन ने कितनी ही बार कांग्रेस को संकटों से बाहर निकाला।2014 से पहले केंद्र में 10 साल तक इनकी जो सरकार थी, वो भी DMK के कारण ही टिकी थी।लेकिन जिस DMK के साथ 25-30 साल का जीने-मरने का नाता था, हर पल जो DMK कांग्रेस की भलाई के लिए काम करती थी।लेकिन जैसे ही सत्ता का खेल कहीं और मुड़ गया, तो सत्ता के लालच में सत्ता की भूखी कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की पीठ में छुरा घोंप दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज मैं ऐसे समय में बेंगलुरु आया हूं, जब देश में चुनाव परिणामों पर चर्चा चल रही है।पुदुचेरी में लगातार दुसरी बार, असम में लगातार तीसरी बार, बंगाल में पहली बार भाजपा को इतना बड़ा आशीर्वाद मिलना और अभी-अभी 2 सप्ताह पहले गुजरात के पंचायत और निकाय चुनाव में इतनी भारी विजय मिली कि गुजरात भाजपा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।आपको याद होगा कि सिर्फ 10 साल पहले बंगाल में हमारे सिर्फ 3 MLA थे।लेकिन आज वहां 200 से भी अधिक विधायकों के साथ भाजपा की सरकार है।अभी केरलम में भी हम 1 से 3 MLA पर पहुंच गए हैं।अब वो दिन दूर नहीं, जब केरलम में भी भाजपा-NDA की संख्या 3 से बढ़कर बहुमत के आंकड़ें को पार कर जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here