कचरे से खाना ढूंढकर खा रहे थे बच्चे, सीएम ने DC को जारी किया निर्देश

0
Hemant soren

लोहरदगा के रहमत नगर इलाके से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई। जिसमें सड़क किनारे एक मां बेसुध पड़ी है, और उसके चार मासूम बच्चे भूख-प्यास से जूझते हुए। पिता की मौत के बाद बच्चे कचरे से खाना ढूंढकर खा रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन तक जैसी ही ये खबर पहुंची बिना कोई देरी किए सीएम ने लोहरदगा डीसी को टैग करते हुए निर्देश जारी कर दिया”@DC_LOHARDAGA अविलंब संज्ञान लें। बच्चों एवं परिवार के भविष्य हेतु हर जरूरी सहायता करें एवं तत्काल सूचना दें। साथ ही क्षेत्र में ऐसे किसी अनहोनी पर तुरंत कार्यवाही करें।”

बताया जाता है कि महिला का मायका जिले के भंडरा और ससुराल निंगनी कुंबा टोली में है। पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकाल दिया गया। तब से वह अपने बच्चों के साथ लोहरदगा की गलियों में भीख मांगकर और कबाड़ चुनकर जीवन यापन कर रही है। महिला ने स्वयं स्वीकार किया कि पति के वियोग और लगातार संघर्ष के कारण वह शराब की लत का शिकार भी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here