सरायकेला खरसावां जिला के थाना इचागढ़ के गांव खखरो के रहने वाले दिलीप कुमार महतो को CWSN प्रमाण पत्र के अभाव में ट्राई साइकिल अभी तक नहीं मिला है!इनके दैनिक क्रिया/जीवन को ध्यान में रखते हुए सीएम हेमंत सोरेन से सहयोग की मांग की गई थी। जिसके बाद सीएम की नजर जैसे ही मामले पर पड़ी उन्होंने बिना कोई देरी किए जिले के डीसी को निर्देश जारी कर दिया।सरायकेला डीसी को टैग करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा”अविलंब दिलीप जी को हर जरूरी सहायता पहुँचाते हुए सूचना दें।”




