रांची: बिजली संकट को लेकर JBVNL कार्यालय के सामने भाजपा का महाधरना

0
bjp ka mahadharna

रांची : 17 अप्रैल 2026, सुबह 11 बजे, झारखंड के सभी 24 प्रशासनिक जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यपालक/अधीक्षण अभियंताओं के कार्यालयों का घेराव किया। झारखण्ड सरकार द्वारा बिजली दर की भारी बढ़ोतरी, अनियमित बिजली आपूर्ति एवं पोस्टपेड मीटर के माध्यम से हो रही मनमानी बिलिंग के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर एवं रांची ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कुसई कॉलोनी स्थित झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय के बाहर आयोजित महाधरना में रांची विधायक सी पी सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल के साथ कई भाजपा नेता शामिल हुए।विधायक सी पी सिंह ने कहा,”आज प्रदेश की जनता महंगी बिजली, घंटों बिजली की कटौती और गलत बिलों की मार से कराह रही है, लेकिन सरकार गहरी नींद में है। यह केवल कुप्रबंधन नहीं, बल्कि जनता के साथ खुला अन्याय और आर्थिक शोषण है। भाजपा इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।हम सरकार को स्पष्ट चेतावनी देते हैं यदि शीघ्र ही बिजली की नियमित आपूर्ति एवं स्मार्ट मीटर की बिलिंग में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की गई तो यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। जनता के हक की यह लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here