राज्य सरकार एवं इंडियन बैंक के बीच हुआ MoU हस्ताक्षर

0
mou sign

रांची : राज्य सरकार एवं इंडियन बैंक के साथ आज हुए MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए।इस अवसर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन पैकेज तथा NHM कर्मियों के लिए विशेष सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। सीएम ने कहा है कि यह पहल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी सिद्ध होगी और उनकी वित्तीय सुरक्षा व मनोबल को सुदृढ़ करेगी। कोरोना जैसी वैश्विक आपदा ने हमें स्वास्थ्य व्यवस्था की अहमियत समझाई है।आने वाले समय में डिजिटल व्यवस्था के विस्तार के साथ बैंकिंग सेवाओं से अधिक लोग जुड़ेंगे, जिससे इस तरह की पहल की महत्ता और बढ़ेगी। सीएम ने सभी को शुभकामनाएँ दी और सभी से अपील की कि इस विशेष पैकेज का अधिकतम लाभ उठाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here