भेरगांव से जेएमएम उम्मीदवार प्रभात दास के लिए सीएम ने किया चुनाव-प्रचार

0
CM hemant soren

असम विधानसभा चुनाव:असम के भेरगांव विधानसभा से उम्मीदवार प्रभात दास (जेएमएम) के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार किया.जेएमएम के पारंपरिक चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ (धनु-काँड़) पर वोट देने की अपील की। सीएम ने कहा आप सभी के हक-अधिकार की रक्षा करने का काम करेगा आपका अभिमान, आपका स्वाभिमान – तीर धनुष। बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड के बाहर पहली बार असम विधानसभा चुनाव में अपने दम पर 21 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जेएमएम का मुख्य फोकस असम में रहने वाले उन लाखों आदिवासियों और चाय बागान श्रमिकों (Tea Tribes) के वोटों को एकजुट करना है, जिनकी जड़ें झारखंड के छोटानागपुर क्षेत्र से जुड़ी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here