असम विधानसभा चुनाव:असम के डिब्रूगढ़ में झामुमो के साथियों के साथ सीएम ने की बैठक

0
hemant soren

असम विधानसभा चुनाव:आज असम के डिब्रूगढ़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथियों के साथ सीएम हेमंत सोरेन ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की।इस दौरान चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने कहा है कि झामुमो की विचारधारा हमेशा से आदिवासी, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने की रही है।यह चुनाव केवल असम में सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और क्षेत्रीय पहचान को सशक्त करने का भी चुनाव है।सभी साथियों के उत्साह, एकजुटता और प्रतिबद्धता से विश्वास है कि हम मिलकर मजबूती से आगे आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here