रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (11 अक्टूबर 2026) को रामगढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी दिवंगत मां रूपी सोरेन की स्मृति में सामाजिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पूरी श्रद्धा के साथ निर्वहन किया।संथाली समाज की स्थानीय परंपरा के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां की आत्मिक शांति के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की।मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, परिवार के अन्य सदस्य, सगे-संबंधी और नेमरा गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत मां की स्मृतियों को याद कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। आपको बता दें कि रूपी सोरेन जी का निधन 7 अक्टूबर की रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था, जिसके बाद नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।




