12 वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म और ह*त्या मामले में 3 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान

0
aditya sahu

हजारीबाग,झारखंड: दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सरकार पर कानून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने हजारीबाग जिलांतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव में 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म और ह*त्या मामले में दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। भाजपा 2 अप्रैल को पहले राज्यभर में सभी प्रखंडों और जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन और मशाल जुलूस निकालेगी, जिसके बाद 3 अप्रैल को पूर्ण झारखंड बंद रखा जाएगा।6 दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए भाजपा ने मांग की है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here