गढ़वा :रामनवमी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, 6 पुलिसकर्मी घायल, 19 लोग गिरफ्तार

0
ramnavmi

गढ़वा के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. बुधवार को शुरू हुआ विवाद गुरुवार की शाम अचानक फिर से गहरा गया।गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया गया है. वहीं इस मामले में दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 18 वाहनों को भी जब्त किया गया है. इस घटना में 6 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं.

जिसके बाद गुरुवार को गुरुवार की देर शाम अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया। जूलुस पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे।बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर समाचार कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस ने लाठी भांज दी। जब पुलिस को बताया गया की पत्रकार हैं, समाचार कवरेज कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने पत्रकार पर लाठी बरसाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here