रांची : मोराबादी मैदान में आयोजित राजकीय हथकरघा सह सरस मेला 2026 में स्टॉल नंबर 3 पर तमाड़ प्रखंड की ज्योति कुमारी अपने स्वादिष्ट व्यंजनों से लोगों को आकर्षित कर रही हैं। यह उनका मेले में दूसरा अवसर है। उनके धुसके की खास चर्चा हो रही है। उज्जवल भविष्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ज्योति कुमारी के साथ सोनम देवी, रमन देवी, बीना देवी और शोभा देवी मिलकर चावल-दाल, वेज व नॉनवेज थाली, चिकन, मछली, मड़वा लड्डू, आलू चॉप, पकौड़ी, पूरी-रोटी जैसे व्यंजन तैयार कर रही हैं.प्रतिदिन लगभग उनकी 30–40 हजार रुपये की आय हो रही है। ज्योति सरस मेले में आ कर काफी खुश हैं |




