मरांडी: पूरे प्रदेश में सीओ की यही हालत है अपनी खतियानी जमीन की भी ऑनलाइन रसीद नहीं कटती

0
babulal marandi

रांची: बजट सत्र के दौरान, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सरकार के कामकाज से नाराज़ होकर, विधानसभा परिसर में नारेबाज़ी करने लगे। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने छात्रों की लंबित छात्रवृत्तियों के मुद्दे पर भी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इसके अलावा भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सदन में आज कहा पूरे प्रदेश में सीओ की यही हालत है। अपनी खतियानी जमीन की भी ऑनलाइन रसीद नहीं कटती, और कटवाने के लिए प्रति डिसमिल दो हज़ार रुपये तक की मांग होती है। म्यूटेशन के नाम पर लोगों को लटकाकर रखा जाता है।राँची की ही घटना है-एक व्यक्ति ने लोन लेकर घर लिया, लेकिन म्यूटेशन के लिए सीओ पचास हज़ार रुपये मांग रहे थे। डीसी से शिकायत की तो म्यूटेशन करने के बजाय आवेदन ही रिजेक्ट कर दिया गया।इसलिए मंत्री जी, आप इस सच्चाई को स्वीकार करें और सीओ पर कड़ा आदेश दें, ताकि लोगों को अपने ही जमीन के लिए रिश्वत न देनी पड़े और विधायकों को बार-बार ऐसे सवाल उठाने की नौबत न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here