रांची:झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भाजपा विधायकों ने रामनवमी पर डीजे बजाने पर रोक के मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा किया।सत्र शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सरकार पर हिंदुओं को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि रामनवमी पर डीजे पर रोक लगाकर हिंदुओं की आस्था को टारगेट किया जा रहा है।झारखंड में हम सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख, आदिवासी और ईसाई प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं। लेकिन सवाल यह है कि जब भी हिंदू त्योहार आते हैं, तब ही डीजे पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है? इस पर सत्तारूढ़ दल के विधायकों ने विरोध किया।विधायक राधाकृष्ण किशोर ने भी डीजे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने के समय को लेकर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे नहीं बजाया जा सकता। उन्होंने कहा कि इसे धार्मिक मुद्दा बनाना उचित नहीं है।




