जम्मू-कश्मीर सरकार ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए 2 और 3 मार्च को पूरी कश्मीर घाटी में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र लिया गया है। शनिवार को श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया था और अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी की।इस बीच तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं—कहीं शोक, तो कहीं जश्न। खामेनेई की मौत के बाद हालात को लेकर कई देशों में विरोध प्रदर्शन जारी हैं।




