नई दिल्ली:नवनिर्मित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ में मंगलवार को मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में केंद्रीय कैबिनेट ने केरल का नाम बदलकर केरलम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.इस मौके पर सरकार ने विकास का बड़ा पिटारा खोलते हुए 12,236 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है. यह फैसला सिर्फ पैसों का निवेश नहीं है, बल्कि विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर एक मजबूत कदम बताया गया है.




