झारखंड बजट 2026-27: राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में 2026-27 के लिए “अबुआ दिशोम बजट” पेश किया.त्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का आकार 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का है।मईंया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये महीना मिलता है। सरकार ने साल 2026-27 के लिए 14065 करोड़ 57 लाख रुपये का बजट पेश किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के लिए 3 हजार 517 करोड़ 23 लाख रुपये ,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना और इंदिरा गांधी दिव्यांग पेंशन योजना के लिए 1463 करोड़ 58 लाख रुपये का बजट पारित किया गया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कुल 7,790 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें कैंसर उपचार सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 200 करोड़ रुपये अलग से आवंटित किए गए हैं, ताकि राज्य में गंभीर बीमारियों के इलाज की बेहतर व्यवस्था हो सके।शिक्षा विभाग को प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए 16,251 करोड़ रुपये का प्रावधान मिला है। साथ ही प्रदेश में 100 नए ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किए जाएंगे, जिससे गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।महिला एवं बाल कल्याण विभाग के लिए 22,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम आवंटन किया गया है। इस राशि का उपयोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, पोषण, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं में किया जाएगा।ग्रामीण विकास विभाग को गांवों के बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए 12,346 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे सड़क, आवास, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।वहीं पंचायती राज विभाग के लिए 2,285 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके और स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।




