मरांडी: आज सदन में दिया गया राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा मात्र था

0
babulal marandi

रांची : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने आज सदन में दिया गया राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा बताया है. मरांडी ने एक्स पर कहा, बजट सत्र के दौरान आज सदन में दिया गया राज्यपाल का अभिभाषण झूठ का पुलिंदा मात्र था। राज्य सरकार तर्कहीन और तथ्यहीन बातें कर रही है। सत्र के दौरान भाजपा एनडीए गठबंधन सरकार के इस झूठ को बेनकाब करेगी।वित्तीय कुप्रबंधन, घपले घोटाले और मुख्यमंत्री के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण झारखंड आर्थिक संकट से गुजर रहा है।केंद्र सरकार पर असहयोग का आरोप लगाया जाना संकीर्ण मानसिकता और निम्नस्तरीय राजनीति का प्रतीक है। यूपीए की सरकार के दौरान 10 वर्षों में झारखंड को महज 56 हजार करोड़ रुपये की सहायता मिली थी। लेकिन पिछले 11 वर्षों के दौरान, आदरणीय प्रधानमंत्री narendra modi जी की सरकार ने झारखंड को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक सहायता दी है।राज्य सरकार केंद्र द्वारा दिए गए फंड को गबन कर रही है। फंड का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं सौंपा जा रहा। राज्य सरकार के खजाने से 10,000 करोड़ गायब हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री इसकी जांच चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव जांच नहीं होने दे रहे।

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर आगे कहा, सरकार 342 नौकरी देने का दम्भ भर रही है, जबकि झारखंड के सरकारी विभागों में 1.5 लाख से अधिक पद खाली हैं। सरकारी नौकरियां बेची जा रही हैं। JSSC-CGL इसका सटीक उदाहरण है।सरकार MSME को बढ़ावा देने की बात कर रही है, जो अच्छी बात है लेकिन मुख्यमंत्री ही कम्पनियों पर कब्जा जमाने की बात करते नज़र आते हैं। मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा कि उन्होंने विदेशी दौरे से झारखंड में कितना निवेश लाया? जिंदल, टाटा जैसी कम्पनियों के प्रोजेक्ट को एक्सटेंशन देकर जनता की आंखो में धूल नहीं झोंका जा सकता।लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार, रंगदारी, वसूली जैसे अपराध से प्रदेश की जनता त्रस्त है। शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्यमंत्री का समय जनसेवा में कम और घोटाले की साजिश रचने तथा जांच एजेंसियों से अपनी गर्दन बचाने में ज्यादा व्यतीत हो रहा है।भाजपा एनडीए गठबंधन जनहित के मुद्दों और समस्याओं से जुड़े विषयों पर पुरजोर आवाज उठाएगी और सरकार को समाधान के लिए बाध्य करेगी। सत्ता पक्ष की होशियारी और मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here