रांची: राजधानी रांची के विमेंस कॉलेज के पास से लापता हुई एक छात्रा को रांची पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। लेकिन रांची विमेंस कॉलेज के पास अचानक उसके लापता होने की सूचना मिली। घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चिंतित परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी राकेश रंजन ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार घंटे के भीतर छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।




