हजारीबाग: हाथियों के ह*मले में 6 ग्रामीणों की मौ*त,मनीष जयसवाल ने की पीड़ित परिवारों से मुलाकात,मुआवजे की घोषणा

0
Manish Jaiswal

झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड के गोंदवार गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित 6 ग्रामीणों की मौत के बाद सांसद मनीष जयसवाल घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।सांसद मनीष जयसवाल ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि मानव–वन्यजीव संघर्ष के विकराल होते स्वरूप का परिणाम है। क्षेत्र में बढ़ता अवैध खनन, जंगलों का अतिक्रमण और हाथियों के प्राकृतिक मार्गों में व्यवधान इस स्थिति को और भयावह बना रहा है। अवैध गतिविधियों पर तत्काल कठोर रोक और वन क्षेत्र की सुरक्षा अब अनिवार्य है।

सांसद मनीष जयसवाल ने जानकारी दी, जिला प्रशासन और वन विभाग के साथ बैठक में प्रत्येक मृतक के नाम पर तत्काल 25 हजार रुपये की राहत राशि स्वीकृत कराई गई है तथा शेष मुआवजा एक माह के भीतर देने का आश्वासन मिला है। साथ ही, प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की गई है।वन विभाग को स्थिति पर तत्काल नियंत्रण हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here