उत्तराखंड के कोटद्वार में जिम संचालक दीपक कुमार के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति देकर उनके ‘हल्क’ जिम की एक साल की सदस्यता ली है। यह कदम उनके प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया है। सदस्यता कार्ड आर्थिक रूप से कमजोर स्थानीय युवाओं को दिए जाएंगे। कुछ न्यायाधीशों ने मुफ्त कानूनी सहायता की भी पेशकश की है। बता दें कि 26 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के बाहर Bajrang Dal के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान झड़प में दीपक कुमार ने खुद को “मोहम्मद दीपक” बताते हुए प्रदर्शनकारियों का सामना किया। घटना के बाद उनका जिम कारोबार प्रभावित हुआ और सदस्यों की संख्या घट गई।फिलहाल, कानूनी समुदाय का समर्थन दीपक के लिए राहत और नैतिक सहारा माना जा रहा है।




