रांची: दुबई में फंसे झारखंड के 14 में से 11 प्रवासी मजदूर बुधवार को सकुशल भारत कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें हावड़ा स्टेशन भेजा गया।मजदूर अक्टूबर 2025 में दुबई की EMC कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन का काम करने गए थे। आरोप है कि कंपनी समय पर मजदूरी नहीं दे रही थी और अधिक काम लिया जा रहा था, जिससे खाने-रहने की समस्या हो गई थी।मजदूरों ने वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी थी। झारखंड और केंद्र सरकार की पहल पर उनकी वापसी संभव हो सकी। लौटे मजदूर गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग के रहने वाले हैं।इनके नाम राजेश महतो, अजय कुमार, डालेश्वर महतो, जागेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, दिलीप महतो, गंगाधर महतो, त्रिलोकी महतो, दीपक कुमार, रोहित महतो और सेवा महतो हैं.




