कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आज पश्चिम बंगाल में एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा ‘SIR प्रक्रिया में जहां भी सुधार की जरूरत पड़ेगी, उसको लेकर आदेश जारी किया जाएगा. लेकिन अगर कोई अड़चन पैदा की जाएगी तो वह हम नहीं होने देंगे, ये सभी राज्यों को समझ लेना चाहिए.’ आज कोर्ट में ममता बनर्जी की बड़ी जीत हुई, स्थानीय प्रशासन को दरकिनार करने की कोशिशों को निर्णायक रूप से खारिज किया गया.सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग (ECI) की एकतरफा कार्रवाइयों पर रोक लगाई.माइक्रो-ऑब्ज़र्वर EROs/AEROs के अधिकारों को ओवरराइड नहीं कर सकते.निर्णय लेने का अधिकार फिर से वैधानिक अधिकारियों को सौंपा गया.SIR प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए बंगाल के 8,505 अधिकारियों को शामिल किया गया.




