रांची: करमाली भाषा परिषद द्वारा मोराबादी में आयोजित टुसू महोत्सव में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के साथ सांसद संजय सेठ शामिल हुए। अगहन की संक्रांति से शुरू होकर मकर संक्रांति तक चलने वाला टुसू परब प्रकृति, श्रम और जीवन के नवचक्र का उत्सव है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी, कमलेश महतो कमलेश, शैलेंद्र महतो, राजा राम महतो सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा, “आज देश मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल मना रहा है, और हमारे इलाके में टुसू त्योहार मनाया जा रहा है। इन सभी त्योहारों में एक बात आम है कि फसल कटने के बाद जब अनाज के भंडार भर जाते हैं, तब ये त्योहार मनाए जाते हैं। टुसू त्योहार धान, धन और महिला सशक्तिकरण का त्योहार है… कुंवारी लड़कियां भी व्रत रखती हैं… लोकगीत और खुशियों के गीत गाए जाते हैं। ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं। इस पावन दिन पर हम देश की प्रगति की कामना करते हैं।”




