रांची: 2 जनवरी से लापता भाई-बहन को लेकर भाजपा ने किया ssp कार्यालय का घेराव,सीपी सिंह भी शामिल हुए

0
cp singh ssp office

रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता मासूम भाई-बहन अंश एवं अंशिका को लेकर शहर के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं भाजपा ने प्रशासनिक विफलता के विरोध में एस.एस.पी. कार्यालय घेराव किया. आज भाजपा रांची महानगर, रांची ग्रामीण पूर्वी एवं पश्चिमी के तत्वावधान में एस.एस.पी. कार्यालय घेराव कार्यक्रम में सीपी सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान मासूम भाई-बहन अंश एवं अंशिका की शीघ्र एवं कुशल बरामदगी की मांग की गई।सीपी सिंह ने कहा, ”रांची के धुर्वा क्षेत्र से 2 जनवरी से लापता मासूम भाई-बहन अंश एवं अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिलना राज्य की कानून-व्यवस्था पर करारा तमाचा है। मासूम बच्चे लापता हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। राज्य सरकार की उदासीनता और कानून-व्यवस्था की बदहाली के कारण आज आम नागरिक विशेषकर मासूम बच्चे स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।” इस विरोध कार्यक्रम में विधायक नवीन जयसवाल, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, रांची ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, रांची ग्रामीण पश्चिमी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं आक्रोशित नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here