रांची : झारखंड में राह-वीर योजना अधिसूचित की गई है, जो 31 मार्च 2026 तक चलेगी। योजना के तहत किसी गंभीर सड़क दुर्घटना के पीड़ित को गोल्डन आवर (पहले घंटे) में अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने वाले नागरिकों को 25,000 रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। यदि एक से अधिक राह-वीर मदद करते हैं, तो इनाम बराबर बांटा जाएगा। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ 10 राह-वीरों को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 1 लाख रुपये और प्रमाणपत्र/ट्रॉफी दी जाएगी। चयन के लिए पुलिस और अस्पताल से सत्यापन के बाद जिला स्तर पर मूल्यांकन समिति निर्णय लेगी।




