रांची: अबुआ सरकार द्वारा पेसा नियमावली की स्वीकृति के पश्चात आज रांची आवास में आदिवासी समाज के युवाओं के साथ सीएम हेमंत सोरेन आभार कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री से केंद्रीय सरना समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा एवं आदिवासी छात्रावास रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने पेसा नियमावली को मंजूरी दिए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया।सीएम ने कहा, ”आप और हम सभी का यह दायित्व है कि इससे जुड़े बिंदुओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। आने वाले समय में लोगों को पेसा कानून को लेकर जागरूक करें। आप सभी युवा हैं, मुझे विश्वास है कि युवा झारखण्ड को आगे बढ़ाने में आपका सार्थक सहयोग राज्य को मिलता रहेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई, धन्यवाद और जोहार।”




