बरेली में चर्च के सामने हनुमान पाठ, कांग्रेस ने कहा,”प्रधानमंत्री के गुंडे हैं”

0
pawan khera

उत्तर प्रदेश: एक वायरल वीडियो में कुछ लोग उत्तर प्रदेश के बरेली में चर्च के सामने हनुमान पाठ करते दिख रहे। ये लोग बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्य बताए जा रहे हैं। वहीं एक चर्च के बाहर, पुलिस की मौजूदगी में, हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए ओर उन्हें जय श्री राम का नारा लगाते हुए देख लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि आखिर ये क्या साबित करना चाहते।

पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता, ने मामले पर कहा: राम नवमी और हनुमान जयंती पर ये लोग मस्जिदों के बाहर जा कर डीजे बजाते हैं, उकसाने वाले गाने बजाते हैं। क्रिसमस पर ये लोग चर्च के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ते हैं, सैंटाक्लॉस की टोपी खींचते हैं, तोड़फोड़ करते हैं।कौन हैं ये मूर्ख?ये संघ द्वारा लगाये ज़हरीले बीजों से निकली खरपतवार है।यह गुंडे ना हिंदू धर्म के हो सकते हैं और ना ही भारतीय सभ्यता से इनका कोई नाता हो सकता है। ये बहुत कम संख्या में प्रधानमंत्री के गुंडे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here