आज 22.12.2025 को रांची नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव के नेतृत्व में नागा बाबा खटाल वेजिटेबल मार्केट का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मार्केट को अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ, सुचारु एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए:शौचालयों की नियमित सफाई व नए शौचालय का निर्माण
शेल्टर होम एवं नए पार्किंग एरिया का निर्माण
सिविल वर्क, रंग-रोगन व पेंटिंग का कार्य
अतिक्रमण पर सख्ती, सड़क पर दुकान लगाने पर रोक
निरंतर सफाई अभियान एवं प्लास्टिक-फ्री मार्केट की दिशा में पहल
इस अवसर पर अपर प्रशासक, उप प्रशासक सहित निगम के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।नगर निगम की यह पहल नागरिकों व वेंडर्स को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रांची नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा नगर निगम टीम के साथ नागा बाबा खटाल स्थित एमटीएस सह एमआरएफ केंद्र एवं निगम स्वामित्व वाली भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया।
जर्जर व अनुपयोगी ढांचों तथा पुराने वाहनों को 07 दिनों में हटाने व विधिसम्मत स्क्रैपिंग के निर्देश
परिसर की सुरक्षा व सुव्यवस्था हेतु बाउंड्री वॉल निर्माण शीघ्र प्रारंभ
नागा बाबा खटाल क्षेत्र के लिए समग्र मास्टर प्लान तैयार करने का निर्देश
प्राइमरी वेस्ट कलेक्शन के बाद कचरे का निष्पादन एमआरएफ केंद्र में ही सुनिश्चित करने पर जोर
गीले कचरे का प्रतिदिन निष्पादन—दुर्गंध व असुविधा से राहत
निरीक्षण में अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू, पीएमसी टीम व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी को आपसी समन्वय से समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
रातू रोड फ्लाईओवर से किशोरी यादव चौक तक एवं नागा बाबा खटाल के समक्ष ऑटो/टोटो के अनियंत्रित ठहराव से उत्पन्न जाम की गंभीर समस्या को देखते हुए रांची नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा निगम स्वामित्व वाली भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में पाया गया कि सड़क व सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों, सब्ज़ी विक्रेताओं व ग्राहकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
उनके द्वारा दिए गए निर्देश:निगम भूमि पर योजनाबद्ध ऑटो/टोटो स्टैंड का विकास हेतु प्रस्ताव तैयार करे।Entry–Exit के स्पष्ट बिंदुओं के साथ डिटेल्ड प्लान तैयार करे।पैदल यात्रियों, दुकानदारों व नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता. भविष्य में अनधिकृत ठहराव/अतिक्रमण पर रोक.इस पहल से क्षेत्र में स्थायी जाम-मुक्त समाधान, सुरक्षित यातायात और व्यवस्थित बाजार सुनिश्चित होगा।




