लातेहार: नक्सलियों के विरुद्ध लगातार जारी कार्रवाई एवं सरकार के आत्मसमर्पण नीति “नई दिशा” के तहत 1 लाख के इनामी PLFI उग्रवादी अलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक,लातेहार श्री कुमार गौरव,समादेष्टा SSB-32 Bn एवंसमादेष्टा CRPF 11 Bn के समक्ष आत्मसमर्पण किया ।पुलिस अधीक्षक,लातेहार ने मुख्याधारा में लौटे उक्त PLFI उग्रवादी को सम्मानित किया,मुख्याधारा से भटके नक्सलियों/उग्रवादियों को झारखण्ड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु सरेंडर करने को कहा।उल्लेखनीय है कि इनके विरुद्ध लातेहार चतरा,रांची मे कुल 35 कांड दर्ज है। इस वर्ष अब तक विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के कुल 23 उग्रवादियों ने आत्म समर्पण किया गया है।




