लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पास होने पर खरगे और विपक्ष के सांसदों ने निकाला मार्च

0
kharge

दिल्ली: लोकसभा में VB-G-RAM-G बिल पास होने पर कांग्रेस ने जोरदार विरोध किया है.इसके विरोध में आज संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष व राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष kharge और विपक्ष के सांसदों ने मार्च निकाला। कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि ”मोदी सरकार ने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटा दिया है। साथ ही मनरेगा को कमजोर करने के प्रावधान भी शामिल किए हैं।”

विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “इस बिल से मनरेगा खत्म होने जा रहा है। हम इस बिल का पूरी तरह से विरोध करेंगे। इस पर सभी विपक्षी पार्टियां सहमत हैं।100 दिन से 125 दिन की मजदूरी वाली बात सिर्फ एक चालाकी है.इस बिल से आने वाले समय में मनरेगा स्कीम खत्म हो जाएगी। जैसे ही बजट का बोझ राज्य सरकारों पर पड़ेगा, वैसे ही धीरे-धीरे मनरेगा बंद होने लगेगी.मनरेगा योजना देश के गरीब से गरीब लोगों के लिए रोजगार का सहारा थी, जो कोरोना जैसे मुश्किल हालातों में भी उनके साथ थी। इसलिए ये बिल गरीब-मजदूरों के खिलाफ है, हम इसका सख्त विरोध करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here