आलिम और फाजिल डिग्री वाले छात्रों की सरकारी नौकरी का रास्ता साफ़

0
hemant soren

झारखण्ड : आलिम और फाजिल डिग्री की मान्यता के अनुरूप भर्ती प्रक्रियाओं को पुनः बहाल करने पर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने सीएम हेमन्त सोरेन का आभार जताया.मंत्री इरफ़ान अंसारी ने लिखा “माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी को दिल से धन्यवाद।आलिम–फाज़िल के छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ कर आपने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई। आज आपने यह साबित कर दिया है कि आप राज्य की सभी जनता का समान रूप से सम्मान करते हैं और सबके भविष्य की चिंता करते हैं।”

बता दें कि सहायक आचार्य भर्ती 2023 में इन डिग्रियों के सत्यापन को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए रोक दिया गया था, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जैक और रांची विश्वविद्यालय के समकक्षता के आधार पर इन्हें मान्य करने और भविष्य के लिए स्थायी समाधान की मांग की। राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी सरकार से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया, क्योंकि बिहार में ये डिग्रियां मान्य हैं और युवाओं को नौकरी से वंचित किया जा रहा था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here