झारखंड में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड,2°C तक जा सकता तापमान

0
winter

रांची : 9 से 13 दिसम्बर तक झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री और गिरावट संभव है, जो 2°C तक जा सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले दिन 3 में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. इसके बाद 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है. सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है. बाद में आसमान साफ हो जायेगा.रात में पाला गिरने की भी आशंका के बीच किसानों को फसल की सुरक्षा करने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान 5.2°C गुमला में दर्ज हुआ। रांची, गुमला, खूंटी, मेदिनीनगर, लोहरदगा, जमशेदपुर, बोकारो, सरायकेला, देवघर, कोडरमा, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here