मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट बैठक में 33 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सरकार के अनुसार, ये निर्णय शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और राजस्व वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं—
- गोड्डा होम्योपैथिक कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 10,000 से बढ़ाकर 17,000 रुपये किया गया।
- रिम्स के 15 सहायक प्राध्यापकों को 1 जुलाई 2019 से लंबित प्रोन्नति दी गई।
- SC/ST सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास छात्रों को सहायता राशि 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये की गई और आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी गई।
- खरीफ सीजन के लिए धान का खरीद मूल्य 2450 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया (जिसमें राज्य सरकार की 100 रुपये की विशेष सहायता शामिल)।
- लोहा, कोयला, चूना पत्थर, बॉक्साइट आदि खनिजों पर सेस बढ़ाने का फैसला, ताकि राज्य की राजस्व आय बढ़े।




