सुशांत केस में नया ट्विस्ट, सरकारी गवाह बन सकते है सिद्धार्थ पिठानी

0

Sidharth अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रही सीबीआई टीम को मुंबई पहुंचे आज नौवा दिन है। शुक्रवार का दिन इस केस की जांच का सबसे अहम दिन रहा। शुक्रवार को सीबीआई टीम ने केस के आरोपी नंबर 1 रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की। रिया के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती से भी अलग कमरे में पूछताछ की गई। वहीं सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, कुक नीरज, दीपेश सावंत और केशव से भी पूछताछ की गई। सिद्धार्थ पिठानी को सीबीआई टीम अपने साथ बीकेसी स्थित सीबीआई हैडक्वॉर्टर लेकर गई थी। सीबीआई टीम ने सिद्धार्थ के साथ सीबीआई हैडक्वॉर्टर में पूछताछ की। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल आ रही है, जिसके बाद इस केस की जांच में नया मोड़ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई टीम के सामने सरकारी गवाह बनने के लिए रिक्वेस्ट की है। सिर्फ सिद्धार्थ पिठानी ही नहीं बल्कि दीपेश सांवत भी सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सावंत ने सीबीआईटीम के सामने ये पेशकश की है कि वह सरकारी गवाह बनना चाहते हैं।आपको बता दें, कि सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सांवत दोनों ही घटना के दिन 13-14 जून को सुशांत के साथ फ्लैट में मौजूद थे। सुशांत के पार्थिव शरीर को सबसे पहले देखने वाले शख्स हैं सिद्धार्थ पिठानी।

सीबीआई टीम शुरूआत से ही सिद्धार्थ को इस केस की अहम कड़ी मान रही है। सिद्धार्थ के बयानों में भी सीबीआई टीम विरोधाभास नज़र आ रहा है। केस को लेकर हुए खुलासों में सिद्धार्थ पर कई तरह के इल्ज़ाम भी लग चुके हैं। सुशांत के पिता ने भी आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ के बर्ताव में उस वक्त अचानक बदलाव आ गया था, जब उन्होने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सीबीआई टीम भी कई बार सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ कर चुकी है। ऐसे में अब अगर सिद्धार्थ सरकारी गवाह बन जाते हैं तो संभल है कि रिया चक्रवर्ती की मुश्किलों में और इज़ाफा हो सकता है।Ranjana pandey