KIIT यूनिवर्सिटी में आखिर चल क्या रहा है ? कंप्यूटर साइंस के छात्र का मिला शव

0

छत्तीसगढ़: भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) यूनिवर्सिटी में एक और छात्र की मृ*त्यु का मामला सामने आया है। हाल के महीनों में यह तीसरी घटना है, जब किसी KIIT छात्र ने आत्मह*त्या का कदम उठाया हो। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी राहुल यादव के रूप में हुई है, जो कंप्यूटर साइंस के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी थे। बता दें कि इस साल 16 फरवरी और 1 मई को नेपाल के 2 छात्रों ने भी आ*त्मह*त्या कर ली थी।

मृ*तका प्रिसा साह, कंप्यूटर साइंस की पहली वर्ष की बीटेक छात्रा थी। वह मई के मध्य में छुट्टी के लिए नेपाल लौटने की योजना बना रही थी, लेकिन 1 मई को वह अपने हॉस्टल के कमरे में मृ*त पाई गई।इससे पहले, इसी वर्ष 16 फरवरी को उसी विश्वविद्यालय में एक और नेपाली छात्रा प्रकृति लाम्साल हॉस्टल में मृ*त पाई गई थी। इस घटना के बाद नेपाली छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था।UGC द्वारा गठित जांच समिति ने आत्महत्याओं के लिए विश्वविद्यालय की अवैध और गैरकानूनी गतिविधियों को जिम्मेदार माना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here