झारखंड: JSSC ने उत्पाद सिपाही परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,48,054 अभ्यर्थी पास हुए हैं। वहीं, 84 अभ्यर्थियों का परिणाम तकनीकी कारणों से फिलहाल रोका गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।उत्पाद सिपाही के 583 पदों के लिए वर्ष 2023 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 20 अगस्त से 20 सितंबर 2024 के बीच PET (Physical Efficiency Test) आयोजित की गई। सात चयन बोर्डों की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया गया है।परीक्षा के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ने और कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मौतों की घटनाओं के बाद सरकार ने उम्मीदवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दौड़ की दूरी और समय से जुड़े नियमों में संशोधन किया था, ताकि परीक्षा प्रक्रिया अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके। बता दें कि झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती के शारीरिक परीक्षण (Physical Test/PET) के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हुई थी। यह घटना अगस्त 2024 में हुई थी.




