मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज दुमका में फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के उद्घाटन एवं अन्य विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास किया. दुमका में झारखण्ड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट युवाओं को समर्पित किया गया जिसमें वे पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। 30 युवाओं का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के जरिये होगा। 15 आरक्षित वर्ग के युवाओं को राज्य सरकार शत-प्रतिशत स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण देगी। सीएम ने कहा झारखण्ड के युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए यह कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग संस्थान उन्हें समर्पित किया जा रहा है। दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी की परिकल्पना थी कि राज्य के युवाओं को राज्य में ही कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण मिले। इस परिकल्पना को साकार करने में यह इंस्टीट्यूट मील का पत्थर साबित होगा।
सीएम ने कहा, इस फ्लाइंग इंस्टीट्यूट की 2008 में ही आधारशिला रखी गई थी। लगभग 17 वर्ष पूर्व इस संस्था को स्थापित करने के लिए आधारशिला रखा गया था।उस समय विरोधियों द्वारा इस संस्थान को आगे बढ़ाने के बजाय इसको बंद डब्बे में डाल दिया गया।हमने हवाई चप्पल पहनने वाले अपने लोगों को कोरोना के दौरान हवाई जहाज में भी बिठाया और अब यहां का नौजवान हवाई जहाज में भी चढ़ेगा और हवाई जहाज भी उड़ाएगा।इस संस्थान में पहले चरण में 30 युवाओं को पायलट की ट्रेनिंग देंगे और उसमें से 15 युवाओं का आर्थिक बोझ राज्य सरकार उठाएगी और उसे पायलट बनाकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम करेगा आपका यह भाई।




