धर्मेन्द्र के निधन पर झारखंड सीएम : उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी

0
hemant soren , dharmendra

मुम्बई / रांची : Bollywood अभिनेता धर्मेन्द्र के 89 की उम्र में निधन से देश भर शोक का माहौल है. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि नहीं की है हालांकि करण जोहर ने उनके निधन पर एक भावुक पोस्ट लिखा है. झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया है ”भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। धर्मेंद्र जी ने अपने सरल, सहज और प्रभावशाली अभिनय से पीढ़ियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। उनका व्यक्तित्व जितना विनम्र था, उतना ही प्रेरणादायक भी।
धर्मेंद्र जी का जाना फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं और शोकग्रस्त परिवारजनों, उनके प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।अंतिम जोहार ही-मैन!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here