पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद का ऐलान,भाजपा ने कहा ”एक भी ईंट नहीं रखने देंगे”

0

पश्चिम बंगाल के टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने छह दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी नामक मस्जिद की आधारशिला रखने का ऐलान किया है।उन्होंने कहा “मस्जिद तैयार होने में तीन साल लगेंगे। पिछले साल 12 दिसंबर को मैंने यही खड़े होकर वादा किया था। इस समारोह में दो लाख लोग मौजूद रहेंगे बहुत सारे लोग शामिल होंगे। मंच पर 400 जाने माने लोग उपस्थित होंगे…” उनके इस बयान पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. हालांकि भाजपा ने इसका विरोध किया है.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर की ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर कहा, “बाबर के नाम पर भारत की धरती पर चाहे वह टीएमसी हो, कांग्रेस हो, सपा हो या राजद हो, ये तथाकथित हिंदू-विरोधी और भगवान राम-विरोधी राजनीतिक दल है अगर वे मानते हैं कि बाबर, एक विदेशी आक्रमणकारी जिसने भगवान राम के जन्मस्थान पर बने राम मंदिर को ध्वस्त कर दिया और वहां एक ढाचा खड़ा किया था जिसे रामभक्त कारसेवकों ने 6 दिसंबर 1992 धराशायी कर दिया था अब, उस बाबर के नाम पर भारत की धरती पर एक भी ईंट नहीं रखी जाएगी।”

झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने TMC विधायक हुमायूं कबीर की ‘बाबरी मस्जिद’ वाले बयान पर कहा, “भाजपा के विधायक होंगे, अजीब बात करते हो, ये सब भाजपा का चाल है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here