रांची : कल से ”आपके द्वार” पहुंच रही हेमंत सरकार, रांची डीसी ने की बैठक

0
Ranchi DC

रांची / झारखण्ड: इस बार आपको किसी दफ्तर की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी. बस कुछ दस्तावेजों को लेकर आप एक कैम्प में पहुंचेगी और आपकी योजना दस्तावेज की जांच के बाद स्वीकृत कर दी जाएगी.अब सभी दस्तावेज को लेकर आप आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वारा कार्यक्रम में जा सकते है. इस कार्यक्रम में ही आप मंईयां सम्मान योजना से जुड़े आवेदन दे सकते है. और यही से आपको स्वीकृति भी दी जाएगी. 21 नवंबर यानि कल से इसकी शुरुआत हो रही है. ये कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा.

21 नवंबर से शुरू होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया है।

बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई :

(1) जिला में चल रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), अबुआ आवास, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत सरोवर योजना आदि की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की गहन समीक्षा। लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु समय-सीमा निर्धारित।

(2) राजस्व संबंधी मामले

लगान, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

(3) जन शिकायत निवारण एवं लोक सेवाओं की गारंटी

जनता दर्शन, लोक शिकायत निवारण प्रणाली एवं झारखण्ड लोक सेवा का हक अधिनियम के तहत लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन।

सभी विभागों को समयबद्ध सेवा प्रदायगी सुनिश्चित करने हेतु कड़ा निर्देश।

(4 ) स्वच्छता, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाएँ

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सघन करने तथा ओडीएफ की स्थिति बनाए रखने के निर्देश।

जिला के अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा।

सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्धारित समय-सीमा के अंदर सभी लक्ष्यों को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक डीआरडीए, श्री सुदर्शन मुर्मू, परियोजना निदेशक ITDA राँची, श्री संजय कुमार भगत, कार्यपालक अभियंता, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी राँची, श्री संजय कुमार साहू, भूमि सुधार उप समाहर्ता राँची, श्री मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची, श्री अखिलेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी राँची, श्री संजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती उर्वशी पांडेय एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here