बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों की टीम तैयार कर ली है.20 नवंबर 2025 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक ज़मा खान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में वे एकमात्र मुस्लिम मंत्री हैं, जिसके कारण उनकी नियुक्ति विशेष चर्चा में है। इससे पहले भी वे नीतीश कुमार की सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के पद पर थे।उन्होंने खुद कहा था कि उनके पूर्वज हिंदू राजपूत थे, जिन्होंने बाद में इस्लाम कबूल किया. आज भी उनके रिश्तेदारों के बीच हिंदू-मुस्लिम दोनों से मजबूत पारिवारिक संबंध बने हुए हैं.2005 में पहली बार BSP से चैनपुर से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए.2020 में BSP से चुनाव लड़ा और करीब 25 हजार वोटों से बड़ी जीत हासिल की.




