बिहार CM नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया , गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया .इसी के साथ राजभवन में उन्होंने एनडीए विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप दिया है.
आज एनडीए की अहम बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सभी घटक दलोंजदयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), HAM और आरएलएम के विधायक मौजूद रहे.जेडीयू विधायक दल और बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को एनडीए विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है.इस बैठक में सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. नीतीश कल गांधी मैदान में 10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।विधायकों की सर्वसम्मति से बिहार भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी एवं उपनेता के रूप में विजय कुमार सिंह चुने गए है।चुनाव से पहले NDA ने सीएम और डिप्टी सीएम का चेहरा किसी को घोषित नही किया था. लेकिन अब उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री के रूप में विजय सिन्हा के नाम की घोषणा कर दी गई है।




