‘साईं आजीविका सखी मंडल’ से जुड़ीं,आरती बनी आत्मनिर्भरता और साहस की मिसाल

0
Sai Livelihood Sakhi Mandal

सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा पंचायत की आरती देवी, साल 2018 में ‘साईं आजीविका सखी मंडल’ से जुड़ीं। एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। समूह के जरिए बैंक से ₹90,000 का ऋण लेकर कांड्रा बाजार में एक किराना दुकान खोली। धीरे-धीरे दुकान अच्छी चलने लगी, जिससे अब उन्हें हर महीने लगभग ₹10,000 से अधिक की आमदनी होती है। इसी आय से वह अपना इलाज और घर के खर्च पूरे कर रही हैं तथा बैंक ऋण भी चुका रही हैं। आरती देवी अपने संघर्ष और मेहनत से क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here