झारखण्ड राज्य अपने निर्माण के 25 वर्ष धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के पावन दिन 15 नवंबर को पूरा करने जा रहा है। आज इस अवसर पर रांची समेत राज्य भर में आयोजित Run for Jharkhand कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।आज राँची के मोरहाबादी मैदान से झारखण्ड की रजत जयन्ती पर आयोजित “रन फॉर झारखंड – झारखंड के 25 साल, 25 कदम!” में सीएम हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने एक साथ सहभागिता की। कल्पना सोरेन ने कहा ”झारखण्ड की यह 25 वर्ष की यात्रा संघर्ष से लेकर सम्मान और अपनी अलग अस्मिता को स्थापित करने की यात्रा रही है। आज का यह अवसर हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देता है कि आगे आने वाले वर्षों में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और समग्र विकास के हर क्षेत्र में झारखण्ड को नई दिशा और नई ऊर्जा देंगे।”इस उत्सव पर सीएम ने मीडिया बंधुओं से बातचीत की . सीएम ने सभी को इस ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक बधाई दी, शुभकामनाएँ और जोहार कहा।




