बिहार में मंत्री इरफ़ान अंसारी : ओवैसी और सीएम योगी, ये दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं

0
irfan ansari

बिहार : कदवा (कटिहार) में महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शकील अहमद खान के लिए वोट झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने वोट मांगे.जनता के विशेष आग्रह पर मंत्री इरफान अंसारी ने पदयात्रा निकालकर घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की।
लोगों ने स्नेह, सम्मान और भरोसे के साथ उनका स्वागत किया।मंत्री इरफान अंसारी ने हाथ जोड़कर आप सभी से अपील की कि कदवा के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और शांति के लिएहम सब श्री शकील अहमद खान साहब का समर्थन करें अपना एक-एक बहुमूल्य वोट शकील साहब को देखकर जीताये।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि इस बार बिहार में बदलाव तय है।कदवा की धरती ने मन बना लिया है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा ”AIMIM के नेता owaisi जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री yogi adityanath ये दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं इन सब से बचाना है आप सबको वोट नहीं बांटना है।मैं डॉक्टर इरफान अंसारी, स्वास्थ्य मंत्री, आप सब से सिर्फ इतना कहना चाहता हूँ:अपना वोट बर्बाद मत कीजिए।अगर वोट बंटा तो फ़ायदा भाजपा को जाएगा, यह सब जानते हैं।एक होकर महागठबंधन के उम्मीदवार को वोट दें ताकि आपके हक़, आपकी आवाज़ और आपका भविष्य सुरक्षित रहे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here