झारखण्ड : आज बोकारो के अलारगो में पूर्व शिक्षा मंत्री स्व टाइगर जगरनाथ महतो के पिता एवं पूर्व मंत्री श्रीमती बेबी देवी के ससुर स्व. नेमनारायण महतो के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। बता दें कि झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पिता नेमनारायण महतो (85 वर्ष) का निधन मंगलवार की सुबह बोकारो स्टील सिटी स्थित मेडिकेंट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया.




