रांची: स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी आज रांची के बुंडू सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने पहुंचे और RIMS का निरीक्षण किया।स्वास्थ मंत्री ने मृतको के परिवारों को ₹1-1 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है, घायलों को भी मदद प्रदान की गई। स्वास्थ मंत्री ने बताया है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में Hi-Tech मशीनों की खरीद के निर्देश दिए।चाईबासा प्रकरण की जांच जारी है- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।मैं डॉक्टरों से कहना चाहता हूँ -आप निडर होकर काम करें, आपके पीछे स्वास्थ्य मंत्री और पूरा विभाग खड़ा है।




