झारखण्ड : संताल समाज के अटूट आस्था के प्रतीक, पवित्र स्थल लुगू बुरू घांटा बाड़ी में हर वर्ष की तरह इस बार भी सोहराय कुनामी (कार्तिक पूर्णिमा) के शुभ अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन 2025 बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। सीएम हेमंत सोरेन से इस अवसर पर आज रांची में लुगू बुरू घांटा बाड़ी धोरोम गाड़ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” (3-5 नवंबर, लालपनिया, बोकारो) में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।सीएम ने कहा लुगू बाबा और लुगू आयो का आशीर्वाद सभी पर हमेशा बना रहे।




