मंत्री डॉ. इरफान अंसारी: राज्य के हर मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपी और पुनर्वास केंद्र स्थापित किए जाएंगे

0
irfan ansari

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के हर मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त फिजियोथेरेपी और पुनर्वास (Rehabilitation) केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

डॉ. अंसारी ने कहा:“यह मेरा सपना है कि झारखंड की जनता को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास सेवाएं मिलें।
दुर्घटनाग्रस्त मरीज, लकवा से पीड़ित लोग, बुजुर्ग और दिव्यांग – इन सभी के लिए यह केंद्र जीवन में नई ऊर्जा और आशा का स्रोत बनेंगे।”

केंद्रों की प्रमुख विशेषताएं:

अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी मशीनें और डिजिटल उपकरण

प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट व विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

न्यूरो, ऑर्थो, कार्डियक और पोस्ट-ऑपरेटिव केयर की विशेष सुविधा

दुर्घटना, स्ट्रोक, ऑपरेशन या जन्मजात विकलांगता से जूझ रहे मरीजों के लिए व्यापक उपचार

उद्देश्य:

मरीजों के जीवन को सामान्य बनाने में मदद करना

आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना

इलाज के साथ-साथ मानसिक और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करना

डॉ. अंसारी ने कहा कि:”स्वास्थ्य सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं है,
यह जीने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी है।
हम झारखंड को मेडिकल सुविधाओं में अग्रणी राज्य बनाएंगे – यह मेरा संकल्प है।”

यह योजना 2025 ,26 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लागू की जाएगी।सरकार इस परियोजना में उच्च तकनीक, प्रशिक्षित मानव संसाधन और पर्याप्त बजट की व्यवस्था की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here